Railway Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी के 1 लाख पदों पर 10वी पास के लिए होगी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी के 1 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है। इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हमने आज आपको विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराई है।

Railway Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी के 1 लाख पदों पर 10वी पास के लिए होगी भर्ती
Railway Group D Vacancy: रेलवे ग्रुप डी के 1 लाख पदों पर 10वी पास के लिए होगी भर्ती

वर्तमान में रेलवे ने 1 लाख 38 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बावजूद, अभी भी 2 लाख 40 हजार पद खाली हैं। रेलवे कर्मचारी संगठन ने इन रिक्तियों को भरने के लिए रेलवे ग्रुप डी और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती की मांग की है।

हालांकि रेलवे में कई महीनों से भर्तियां चल रही हैं, लेकिन वर्तमान में एक बड़ी भर्ती आने वाली है जिसमें लगभग 100,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। सहायक लोको पायलट भर्ती में पदों की संख्या को तीन गुना बढ़ाकर 5,696 से 18,799 कर दिया गया है। इसके अलावा, टेक्नीशियन पदों के लिए वर्तमान में चल रही भर्ती में भी पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

नई भर्ती के लिए रेलवे ने सभी जोनल से 2025 तक रिक्त पदों का आकलन करने के लिए जानकारी मांगी है। इस तरह, रेलवे में ग्रुप डी के 1 लाख पदों पर भर्ती की संभावना है और यह भर्ती अक्टूबर महीने में निकाली जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर भी भारी बढ़ोतरी की जाएगी। वर्तमान में लगभग 9,144 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती चल रही है, जिसे बढ़ाकर 10,000 तक किया जा सकता है।

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। प्रारंभिक योजना के अनुसार, यह भर्ती संविदा आधार पर की जानी थी। लेकिन मान्यता प्राप्त संगठनों के दबाव के कारण, रेलवे ने निर्णय लिया है कि अब पैरामेडिकल के लगभग 5000 पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी।

Railway Group D Vacancy Update

यदि आप भी रेलवे में एक लाख से अधिक पदों के लिए होने वाली ग्रुप डी भर्ती में चयनित होना चाहते हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। जल्द ही ग्रुप डी के पदों के लिए अधिसूचना आने वाली है। इसके अलावा, ग्रुप डी की भर्ती की त्वरित सूचना प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। जैसे ही रेलवे ग्रुप डी की भर्ती की घोषणा होगी, हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे।

हेलों दोस्तों! मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित न्यूज पॉर्टल में 3 साल सेवा दी जिसमें मैंने शिक्षा, क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब नई पारी तेजी से उभरती वेबसाइट govtsschemes.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है।

Leave a Comment